Modi

अच्छे और बुरे आतंकवाद के बीच अंतर सबसे खराब : मोदी

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आतंकवाद खतरनाक है और यह दर्दनाक है कि वे कुछ युवाओं को कट्टरपंथी बना रहे हैं। डावोस में मंगलवार को वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, जब लोग अच्छे और बुरे आतंकवाद के बीच अंतर रखते हैं तो यह सबसे खराब है। उन्होंने कहा, उनके देश ने हमेशा वैश्विक शांति की दिशा में योगदान दिया है।

मोदी ने सबसे पहले स्विटजरलैंड फेडेरेशन के प्रेसीडेंट और उद्घाटन समारोह में मौजूद अन्य वर्ल्ड लीडर का धन्यवाद  किया  और कहा कि  स्विटजरलैंड की सरकार और यहां की नागरिकों को गर्मजोशी से स्वागत के लिए  धन्यवाद।

जलवायु परिवर्तन पर, प्रधान मंत्री ने कहा, भारत जलवायु की रक्षा के लिए अक्षय ऊर्जा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने कहा, ऐसे कई लोग हैं जो कार्बन उत्सर्जन में कमी पर जोर देते हैं, लेकिन कितने देशों और उनके नेता उपयुक्त प्रौद्योगिकी को स्थानांतरित करके विकासशील देशों की सहायता के लिए तैयार हैं।

मोदी ने कहा कि आज डेटा बहुत बड़ी संपदा है। आज डेटा के पहाड़ के पहाड़ बनते जा रहे हैं. उस पर नियंत्रण की होड़ लगी है। आज कहा जा रहा है कि जो डेटा पर अपना काबू रखेगा वही दुनिया में अपना ताकत कायम रखेगा.।आज तेजी से बदलती तकनीक और विनाशकारी कार्यों से पहले से चली आ रही चुनौतियां और भी गंभीर होती जा रही है।