टीएमसी नेता और सांसद सुदीप बंधोपाध्याय गिरफ्तार

कोलकाता 03 जनवरी (जस)। रोजवेली चिटफंड मामले में सीबीबाई ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता और संसद सदस्य सुदीप बंधोपाध्याय को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से उत्तेजित होकर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कोलकाता कार्यालय में घुसकर तोड़तोड़ की।

फोटो : 3 जनवरी 2016 को सीबीआई दफ्तर पहुंचे सुदीप बंधोपाध्याय। (फोटो : आईएएनएस)

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंधोपाध्याय की गिरफ्तारी को राजनीतिक बदले की कार्यवाही बताते हुए कड़ा विरोध प्रकट किया है और कहा है कि तृणमूल के कार्यकर्ता इस लड़ाई को सड़कों तक ले जाएंगे।

ममता ने सुदीप की गिरफ्तारी पर आपात बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सुदीप की गिफ्तारी के विरोध में कल से धरना देना शुरू करेगी।

खबर लिखे जाने तक तृणमूल के कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी जारी है।

दरअसल, मंगलवार को सुदीप बंधोपाध्याय करीब ग्यारह दिन में सीबीआई दफ्तर पहुंचे थे। उनसे करीब चार घंटे तक सघन पूछताछ की गई, फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीआई ने इससे पहले तीन बार उन्हें समन जारी किया था।