आज की पीढ़ी शादी की जिम्मेदारी से बचना चाहती है : श्रद्धा कपूर

मुंबई, 10 अप्रैल। ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की हिरोइन श्रद्धा कपूर का कहना है कि आज की पीढ़ी शादी की जिम्मेदारी से बचना चाहती है। वे मुंबई में फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के ट्रेलर लॉच के दौरान बात कर रही थीं। फिल्म 19 मई को रिलीज हो रही है।

फोटो : मुंबई में 10 अप्रैल, 2017 को ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर श्रद्धा कपूर। (फोटो: आईएएनएस)

मशहूर राइटर चेतन भगत की नॉवल पर बनी अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’का ट्रेलर रिलीज हो गया है। लव स्टोरी पर बनी इस फिल्म में कॉलेज लाइफ का प्यार और फिर उसे पूरा करने की कोशिश को कहानी में पिरोया गया है।

फिल्म मशहूर राइटर चेतन भगत की नॉवल ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर बनी है। अपनी पिछली नॉवल और फिल्म की कामयाबी के बाद चेतन भगत की यह दूसरी फिल्म है जो उनके नॉवल के टाइटल पर ही रिलीज होगी। इसके साथ ही चेतन भगत प्रोड्यूसर के तौर पर भी अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

श्रद्धा कपूर ने रोमांस बेस्ड अलग-अलग फिल्में की हैं। कुछ सफल हैं तो कुछ फ्लॉप। लेकिन इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के स्टाइल पर की गई मेहनत जहां साफ दिख रही है वहीं उनके एक्सप्रेशन भी जम रहे हैं। ऐसे में देखना ये होगा कि ‘रॉक ऑन 2’ और ‘ओके जानू’ के पिटने के बाद उनको इस फिल्म से सहारा मिलता है या नहीं।