केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार का बेंगलूरू में देहांत

Modi tweetकेंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री  एच एन अनंत कुमार का 60 वर्ष की उम्र में  सोमवार को बेंगलूरू में  देहांत हो गया है।
उनका जन्म 22 जुलाई 1959 बेंगलुरु में हुआ था।

वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछे अपनी धर्म पत्नी तेजस्विनी अनंत कुमार और दो बच्चे ऐश्वर्या अनंत कुमार एवं विजता अनंत कुमार को छोड़ गए हैं।

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।

वह 1996 से लोकसभा में बेंगलुरु दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपजे शोक संदेश में कहा कि केंद्रीय मंत्री और अनुभवी सांसद अनंत कुमार के निधन से देश में और खासकर कर्नाटक के सार्वजनिक जीवन के लिए एक दुखद नुकसान है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि अनंत कुमार एक असाधारण नेता थे और वह कम उम्र में ही समाज की सेवा के लिए सार्वजनिक जीवन में आ गए थेै।

मोदी ने कहा कि वह हमेशा अच्छे कार्यों के लिए याद किये जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि अनंत कुमार जी एक सक्षम प्रशासक थे