Yogiji

उद्योगाें के लिए उपयुक्त सम्भावनाआें वाला प्रदेश है यूपी

उत्तर प्रदेश  के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने उत्तर प्रदेश को पूंजी निवेश और उद्योगाें की स्थापना के लिए उपयुक्त सम्भावनाआें वाला प्रदेश बताते हुए कहा है कि यह राज्य आने वाले समय में विकास आैर रोजगार सृजन के क्षेत्र में बड़ी भूमिका का निर्वहन करने जारहा है।

उन्होंन निवेशकाें का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने प्रस्तावों और सझावाें के साथ खुले मन से उद्याेग स्थापना और पूंजी निवेश की दिशा में कार्यवाही करें। इस कार्य में आने वाली हर समस्या का सकारात्मक रुख के साथ समाधान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री 21 फरवरी को लखनऊ के इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स  समिट-2018 के तहत विभिन्न कम्पनियाें के सीईओ को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्हाेंने इन्वेस्टर्स समिट के बाद पूंजी निवेश के सम्बन्ध में राज्य सरकार पर आने वाली जिम्मेदारी काे स्वीकार करते हुए कहा कि अब हमारे सामने एक चुनौती है, जिसके लिए सुधारात्मक कदम उठाते हुए हर सम्भव समाधान सुनिश्चित किए जाएंगे।

कानून व्यवस्था के मामले में राज्य सरकार की नीति जीराे टाॅलरेन्स की है। यूपी पुलिस डायल.100 काे और सुदृढ़ बनाया जा रहा है। आने वाले समय में इसका रिस्पांस टाइम 15 मिनट से घटकर 10 मिनट का होगा।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आबादी और क्षेत्रफल के हिसाब से उत्तर प्रदेश एक विशाल राज्य है। देश का हर छठवां निवासी उत्तर प्रदेश में बसता है। इस प्रदेश में जनसंख्या के लिहाज से नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती है।