M. Venkaiah Naidu

वेंकैया नायडू ने देश के 13वेें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली

नई दिल्ली, 11 अगस्त (जनसमा)।  एम वेंकैया नायडू ने देश के 13वेें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें शपथ दिलाई ।

राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत सभी बड़े नेता मौजूद थे।

वेंकैया नायडू शुक्रवार सवेरे सबसे पहले राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय और सरदार पटेल की मूर्तियों पर भी माल्यार्पण किया।

आंध्रप्रदेश के नेल्लोर जिले में  1 जुलाई, 1949 को  जन्मे नायडू भाजपा के सशक्त नेताओं में से एक थे। वे दो बार भाजपा के अध्यक्ष  भी रहे।