folk dance

राजस्थानी लोकनृत्यों ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया

‘राजस्थान अकादमी’  द्वारा  नई दिल्ली के केदारनाथ साहनी सिविक सेंटर सभागार में रविवार 8 अक्टूबर ,  2017  को आयोजित 27 वी राजस्थानी लोकनृत्य प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुत राजस्थानी लोकनृत्यों की मनोहारी छटा देख  दर्शक मन्त्र-मुग्ध हो गए। इस प्रतियोगिता में दिल्ली व आसपास के 18 स्कूलों के 170 बालक बालिकाआें ने भाग लिया।