quadruplets

महिला ने एक साथ तीन लड़के और एक लड़की को जन्म दिया

खम्मम, 13 जुलाई। खम्मम के जोया अस्पताल में एक ही डिलीवरी में शमीना ने तीन लड़कों और एक लड़की को जन्म दिया। डॉक्टरों के अनुसार मां और चारों शिशु स्वस्थ और प्रसन्न हैं।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि बीते साल दिसंबर के महीने में वााणी नाम की एक महिला ने भी इसी अस्पताल में तीन बच्चों को जन्म दिया था। वह महबूबाबाद की रहने वाली है।