विश्व का सबसे लंबा वड़ा पाव

23082016 Longest Vada Pavगुड़गांव में 23 अगस्त, 2016 को नुक्कड़वाला में विश्व का सबसे लंबा वड़ा पाव बनाया गया। 23 अगस्त को विश्व वड़ा पाव डे होने के कारण शैफ अजय सिंह ने वड़ा पाव को दुनिया में लोकप्रिय बनाने के लिए 145 फिट लंबा वड़ा पाव बनाया। वड़ा पाव मुंबई का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है।। अजय सिंह के अनुसार यह हिन्दुस्तानी बर्गर है जिसे वे दुनिया में मशहूर करना चाहते हैं। अजय सिंह मूलतः मुंबई के रहने वाले हैं और 25 साल पहले दिल्ली चले आए थे। फोटोः आईएएनएस