Kalyan Singh

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन

कल्याण सिंह का निधनभाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल में शनिवार, 21 अगस्त की शाम निधन हो गया।

कल्याण सिंह (Kalyan Singh)  89 वर्ष के थे। उनका जन्म 5 जनवरी 1932 को अतरौली में हुआ था। लंबी बीमारी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शाम अस्पताल में उन्हें देखने गए थे। उनके निधन से हर तरफ शोक की लहर फैल गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर दुख जताया है।

ट्वीट्स की एक श्रृंखला मेंए मोदी ने कहाए उन्होंने उनके बेटे राजवीर सिंह से बात की और संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहाए कल्याण सिंह राजनेताए अनुभवी प्रशासकए जमीनी स्तर के नेता और महान् इंसान थे। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका अमिट योगदान है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ियां भारत के सांस्कृतिक उत्थान के लिए कल्याण सिंह के योगदान के लिए हमेशा उनकी आभारी रहेंगी।

मोदी ने कहा, कल्याण सिंह ने समाज के हाशिए के तबके के करोड़ों लोगों को आवाज दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कल्याण सिंह ने किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई प्रयास किए।

भाजपा के वरिष्ठ नेता का चार जुलाई से एसजीपीजीआईएमएस की गहन चिकित्सा इकाई में इलाज चल रहा था।

शुक्रवार को अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति गंभीर है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।

1992 में जब बाबरी मस्जिद का विध्वंस हुआ था, उस समय कल्याण सिंह (Kalyan Singh) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।
जिस दिन मस्जिद तोड़ी गई उस दिन उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया।

वह 1997 में दूसरे कार्यकाल के लिए सीएम बने लेकिन 1999 में उनकी पार्टी ने उन्हें हटा दिया और उन्होंने अपनी पार्टी बनाकर बीजेपी छोड़ दी।

गृहमंत्री अमित शाह ने एक ट्वीट में कहा कि कल्याण सिंह जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी कर्तव्यनिष्ठा व राजनीतिक कौशल से सुशासन की संकल्पना को साकार कर जनता को भय व अपराध से मुक्त एक जनकल्याणकारी शासन दिया और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार कर आने वाली सरकारों के लिए उत्कृष्ट आदर्श भी स्थापित किए।