पद्म पुरस्कार

कला में 38 पद्म पुरस्कार, जाकिर हुसैन को पद्म विभूषण

वर्ष 2023 के लिए, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से कला के क्षेत्र में 38 पद्म पुरस्कार प्रदान किये गए हैं। इसमें एक पद्म विभूषण, दो पद्म भूषण एवं 35 पद्मश्री हैं।

हालांकि कला के क्षेत्र में 38 पद्म पुरस्कार प्रदान किये गए हैं लेकिन उनका वर्गीकरण नहीं है। जैसे नृत्य, संगीत, चित्रकला, लोक कला, साहित्य आदि। इसके आलावा सिनेमा को भी कला में शामिल कर लिया गया है, जबकि वह अपने आप में विशिष्ट है और व्यावसायिक कला है ।

वर्ष 2023 के लिए, राष्ट्रपति ने नीचे दी गई सूची के अनुसार 3 युगल मामलों (एक युगल मामले में, पुरस्कार को एक के रूप में गिना जाता है) सहित 106 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी है।

सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।

पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं और सूची में विदेशियों, एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई की श्रेणी के 2 व्यक्ति और 7 मरणोपरांत पुरस्कार पाने वाले भी शामिल हैं।

पद्म विभूषण

  1. श्री जाकिर हुसैन, कला (महाराष्ट्र)

पद्म भूषण

  1. सुश्री वाणी जयराम, कला (तमिलनाडु)
  2. सुश्री सुमन कल्याणपुर, कला (महाराष्ट्र)

पद्म श्री

  1. सुश्री जोधैयाबाई बैगा, कला (मध्य प्रदेश)
  2. श्री प्रेमजीत बारिया, कला (दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव)
  3. सुश्री उषा बारले, कला (छ.ग.)
  4. श्री हेमंत चौहान, कला (गुजरात)
  5. श्री भानुभाई चित्र, कला (गुजरात)
  6. सुश्री हेमोप्रोवा चुटिया, कला (असम)
  7. सुश्री सुभद्रा देवी, कला (बिहार)
  8. श्री हेम चंद्र गोस्वामी, कला (असम)
  9. सुश्री प्रितिकाना गोस्वामी, कला (पश्चिम बंगाल)
  10. श्री अहमद हुसैन एवं श्री मोहम्मद हुसैन (जोड़ी), कला (राजस्थान)
  11. श्री दिलशाद हुसैन, कला (उत्तर प्रदेश)
  12. श्री महीपत कवि, कला (गुजरात)
  13. श्री एम एम कीरावनी, कला (आंध्र प्रदेश)
  14. श्री परशुराम कोमाजी खुने, कला (महाराष्ट्र)
  15. श्री मगुनी चरण कुंअर, कला (ओडिशा)
  16. श्री डोमर सिंह कुंवर, कला (छ.ग.)
  17. श्री राइजिंगबोर कुर्कलंग, कला (मेघालय)
  18. सुश्री रानी मचैया, कला (कर्नाटक)
  19. श्री अजय कुमार मंडावी, कला (छ.ग.)
  20. श्री नादोजा पिंडिपपनहल्ली मुनिवेंकटप्पा, कला (कर्नाटक)
  21. श्री रमेश परमार एवं सुश्री शांति परमार (युगल), कला (एमपी)
  22. सुश्री कृष्णा पटेल, कला (ओडिशा)
  23. श्री के कल्याणसुंदरम पिल्लै, कला (तमिलनाडु)
  24. श्री कपिल देव प्रसाद, कला (बिहार)
  25. श्री शाह रशीद अहमद क़ादरी, कला (कर्नाटक)
  26. श्री सी वी राजू, कला (आंध्र प्रदेश)
  27. श्री परेशभाई राठवा, कला (गुजरात)
  28. श्री मंगला कांति रॉय, कला (पश्चिम बंगाल)
  29. सुश्री के सी रनरेमसंगी, कला (मिजोरम)
  30. श्री ऋत्विक सान्याल, कला (उत्तर प्रदेश)
  31. श्री कोटा सच्चिदानंद शास्त्री, कला (आंध्र प्रदेश)
  32. सुश्री नेहुनुओ सोरही, कला (नागालैंड)
  33. सुश्री रवीना रवि टंडन, कला (महाराष्ट्र)
  34. सुश्री कूमी नरीमन वाडिया, कला (महाराष्ट्र)
  35. श्री गुलाम मुहम्मद जाज, कला (जम्मू और कश्मीर)

(जाकिर हुसैन इमेज यूट्यूब से साभार)