नारायण राणे

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को महाड की अदालत ने जमानत दी

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता नारायण राणे को बड़ी राहत देते हुए महाड की अदालत ने उन्‍हें जमानत दे दी है।

राणे को महाड पुलिस द्वारा रत्‍नागिरि पुलिस को सौंपे जाने के बाद  24 अगस्त को  महाड अदालत में पेश किया गया था।

इससे पहले 24 अगस्त, 2021 को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी को लेकर महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की।

नड्डा ने एक ट्वीट में कहा कि राज्य सरकार द्वारा केंद्रीय मंत्री नारायण राणे  की गिरफ्तारी संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन है। नड्डा ने कहा कि भाजपा इस तरह की कार्रवाई से न तो डरेगी ।

उन्होंने कहा, पार्टी को जन-आशीर्वाद यात्रा में भारी समर्थन मिल रहा है, जिसने विरोधियों को झटका दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से लड़ाई जारी रखेगी और यात्रा जारी रहेगी।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री फड़णवीस ने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपने कार्यालयों पर किसी भी प्रकार का हमला बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी कार्रवाई का जवाब देने में सक्षम है।

इससे पहले 23 अगस्त को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ठाकरे को थप्पड़ मारने की बात कही थी।

नारायण राणे के इस बयान के बाद व्यापक प्रतिक्रिया हुई और शिवसेना कार्यकर्ताओं ने अनेक स्थानों पर प्रदर्शन और पथराव किया।

नारायण राणे के खिलाफ नासिकए पुणे एवं महाड में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।