घने कोहरे

घने कोहरे और ठंड की स्थिति बनी रहेगी

उत्‍तर-पश्चिम भारत में घने कोहरे और ठंड की स्थिति अगले तीन-चार दिन तक बनी रहेगी।

मौसम विभाग ने बताया है कि राजधानी दिल्‍ली में आज इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा।

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सीजन का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

भारतीय मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने कहा कि दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड में आज न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्‍ली में न्‍यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है।

घने कोहरे के कारण उत्‍तर रेलवे क्षेत्र में 12 रेलगाड़ियाँ देर से चल रही हैं जबकि दो रेलगाडी का समय बदला गया है।

कश्‍मीर घाटी में कई स्‍थानों का तापमान शून्‍य से नीचे बना हुआ है, जिसके कारण लगातार शीतलहर का प्रकोप जारी है।

दिल्ली के लोधी रोड, आयानगर और रिज के मौसम स्टेशनों ने न्यूनतम तापमान क्रमशः 2.8 डिग्री सेल्सियस, 2.2 डिग्री सेल्सियस और 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

पालम में दृश्यता भी 25 मीटर के निचले स्तर तक गिर गई और सफदरजंग में 50 मीटर दर्ज की गई।

दिल्ली एयरपोर्ट ने गुरुवार को सभी यात्रियों के लिए फॉग अलर्ट जारी किया।

अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर लो विजिबिलिटी प्रक्रिया चल रही है। अधिकारियों ने कहा कि सभी उड़ान संचालन वर्तमान में सामान्य हैं और यात्रियों से अनुरोध है कि वे अद्यतन उड़ान जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।

देश के कुछ स्थानों के न्यूनतम तापमान :

डलहौजी (4.9 डिग्री सेल्सियस), धर्मशाला (5.2 डिग्री सेल्सियस), कांगड़ा (3.2 डिग्री सेल्सियस), शिमला (3.7 डिग्री सेल्सियस), देहरादून (4.6 डिग्री सेल्सियस), मसूरी (4.4 डिग्री सेल्सियस) और नैनीताल (4.4 डिग्री सेल्सियस) से कम रहा। 6.2 डिग्री सेल्सियस)।