छोटे पर्दे की कलाकार प्रत्यूषा बनर्जी नहीं रही

मुंबई, 01 अप्रैल (जनसमा)। ‘बालिका वधु’ धारावाहिक से लोकप्रिय हुई छोटे पर्दे की कलाकार प्रत्यूषा बनर्जी नहीं रही। बताया जाता है कि उन्होंने खुदकुशी करली लेकिन इस संबंध में खबर लिखे जाने तक कोई प्रमाण नहीं मिला है।

जानकारी के मुताबिक उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

जमशेदपुर की रहने वाली 26 साल की इस कलाकार ने कम समय मे ही अपने अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाली थी।

कलाकारों में चर्चा है कि वे कई दिनों से तनाव में थीं।  जनवरी में प्रत्यूषा ने आरोप लगाया था कि 4 पुलिस वालों ने उनके घर में घुसकर उनके साथ छेड़खानी की थी।