जम्मू में 24 से 27 मार्च के बीच ‘जम्मू उत्सव’

जम्मू, 14 मार्च (जनसमा) आगामी 24 से 27 मार्च के बीच जम्मू में ‘जम्मू उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित इस उत्सव में देशी-विदेशी पर्यटकों के बड़ी संख्या में जम्मू पहुंचने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि यह उत्सव आठ साल के अंतराल के बाद आयोजित किया जा रहा है।

यह आयोजन जम्मू क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। जिसमें जम्मू की पुरानी विरासत, प्राचीन मंदिर, पर्यटक स्थल और इमारतें तथा संस्कृति को देखने समझने का अवसर मिलेगा।

इस उत्सव के बारे में जानकारी के लिए www.jammufest2016.com  वेबसाइट देखी जा सकती है।

जम्मू उत्सव के दौरान हस्तकलाएं, नृत्य-संगीत, खानपान, खेलकूद और मनोरंजन के आयोजन किया जा रहे हैं।