Tokyo Olympic

टोक्यो ओलंपिक का भारतीय थीम सांग ‘होंसला दिलों में है’ सुने

‘होंसला दिलों में है और रगों में जोश हैै….’ यह है उस गीत की पहली लाइन जो टोक्यो ओलंपिक 2020 का आधिकारिक भारतीय थीम सांग है।

इस गीत को पत्नी सुश्री प्रार्थना गहिलोटे ने फिल़्म संगीतकार और पॉप गायक मोहित चैहान ने गाया और संगीतबद्ध किया है।

इमेज पर क्लिक करें और सुनें…

टोक्यो ओलंपिक 2020 जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक आयोजित होने वाला है। उम्मीद है कि इसमें भारत की ओर विभिन्न खेलों में लगभग दो सौ खिलाड़ी भाग लेंगे।

नई दिल्ली में ओलंपिक दिवस के अवसर 24 जून, 2021 को खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भारतीय ओलंपिक टीम के लिए आधिकारिक थीम सॉन्ग को जारी किया।

यह थीम सांग फिल्म संगीतकार और गायक मोहित चौहान (Mohit Chauhan) द्वारा संगीतबद्ध किया गया और गाया गया है।

 

हिमाचल प्रदेश के नाहन में 11 मार्च 1966 को जन्मे मोहित चौहान को सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक के लिए दो फिल्मफेयर पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक के लिए तीन जी सिने पुरस्कार मिले हैं। वह भारत के सबसे प्रमुख इंडी पॉप गायकों में से एक हैं।

थीम सॉन्ग मोहित चौहान की पत्नी सुश्री प्रार्थना गहिलोटे (Prarthna Gahilote) ने लिखा है।

प्रार्थना गहिलोटे एक पत्रकार, गीतकार और कथाकार हैं। उनके ट्विटर परिचय के अनुसार वे अपने को खानबादोश कथाकार कहती हैं। प्रार्थना, भारत के एकमात्र मौखिक कथा उत्सव कथाकार की निदेशक हैं।

थीम सांग जारी करने के अवसर पर आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने कहा ‘थीम सॉन्ग काफी प्रेरक है और मुझे उम्मीद है कि यह एथलीटों के लिए खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बहुत उत्साह एवं ऊर्जा का सृजन करेगा। आईओए की ओर से मैं मोहित चौहान को भारतीय टीम केलिए इस अदभुत थीम सॉन्ग की रचना के लिए धन्यवाद देता हूं।’