स्वदेश

टोक्यो ओलंपिक से स्वदेश लौटने पर पी.वी. सिंधु सम्मानित

टोक्यो ओलंपिक से स्वदेश लौटने पर शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु को  सम्मानित किया गया।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनने के बाद स्वदेश लौटने पर 03 अगस्त, 2021 को शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु  को सम्मानित किया।

पी.वी. सिंधु ने कहा कि वह निराश हैं कि वह फाइनल में जगह नहीं बना सकीं लेकिन लगातार दूसरे ओलंपिक खेलों में पदक जीतकर खुश हैं।