टोक्यो ओलिम्पिक : रवि दहिया और पुरुष हॉकी टीम को पदक जीतने पर बधाई

 

बधाईटोक्यो ओलिम्पिक :  पहलवान रवि कुमार दहिया को टोक्यो ओलिम्पिक में रजत पदक जीतने तथा भारत की पुरुष हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद  एवं प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बधाई दी है।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भी रवि कुमार दहिया को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी। मोदी ने रवि कुमार दहिया को बधाई देते हुए उन्हें एक उत्कृष्ट पहलवान कहा है।

खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रवि कुमार दहिया को बधाई देते हुए कहा, आपका जोशीला प्रदर्शन हर भारतीय के लिए बेहद गर्व की बात है

टोक्यो ओलिम्पिक में 23 वर्षीय रवि कुमार दहिया ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा फाइनल में रूस के दो बार के विश्व चैंपियन ज़ौर उगुएव से 4-7 से हारने के बाद आज टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीता। रवि कुमार दहिया, पहलवान सुशील कुमार के बाद ओलंपिक में कुश्ती में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाले दूसरे पुरुष पहलवान बने।

पुरुष हॉकी टीम

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने आज टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीता। कांस्य पदक के लिए खेले गए एक रोमांचक मैच में जर्मनी पर 5-4 से जीत के साथ हासिल हुआ यह 41 वर्षों में टीम का पहला ओलंपिक पदक है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और पूरे देश से लोगों ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को इस जीत और उपलब्धि के लिए बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, मुख्य कोच ग्राहम रीड और सहायक कोच पीयूष दुबे से बातचीतभी की और उन्हें बधाई दी।