covid-19

COVID-19 updates: देश के सभी राज्यों से कोरोना के नए मामले सामने आए

COVID-19 updates: बीते 24 घंटे में लद्दाख और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को छोड़कर देश के सभी राज्यों से कोरोना के नए मामले सामने आए हैं लेकिन कई राज्यों में हालात सुधर रहे हैं।

देश में इस समय सबसे कम सक्रिय मामले केन्द्र शासित प्रदेश अंडमान व निकोबार द्वीप समूह(4), दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में (18),  चंडीगढ़(31) हैं। इन राज्यों में 50 से भी कम मामले हैं।

भारत में कोरोना (covid-19 in India) के बीते 24 घंटे में 42,797 नए मामले सामने आए हैं और 552 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 5 अगस्त, 2021 को पूर्वाह्न 02:31 पर जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक तीन करोड़ 18 लाख 10 हजार 782 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

देश में अब तक 3 करोड 9 लाख 67 हजार 223 लोग स्वस्थ हो गए हैं। इस समय देश में सक्रिय मामलों की संख्या 4,04,648 है और अब तक देश में ,कोरोना से कुल 4,26,321 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में बीते 24 घंटे में स्वस्थ होने वालों की संख्या 41,869 है।

कोरोना (covid-19) के मामले में केरल (Kerala) इस समय सबसे अधिक परेशानी का सामना कर रहा है। बीते 24 घंटे में वहां से 22,414  नए मामले सामने आए और 108 लोगों की मौत हो गई है।

कोरोना संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र है जहां से बीते 24 घंटे में 6,126 नए मामले सामने आए और 195 लोगों की मौत हो गई।

तीसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश है जहां से 2442 नए मामले सामने आए और 16 लोगों की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो वहां से बीते 24 घंटे में 61 नए मामले सामने आए और 2 लोगों की मौत हुई है।

उत्तर प्रदेश में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या मात्र 686 है।

बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 45 जिलों से कोरोनावायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

दिल्ली से सटे नोएडा यानी गौतम बुध नगर में भी 1  संक्रमित पाए गए हैं।

दिल्ली में बीते 24 घंटे में 67 नए मामले सामने आए और किसी की भी मौत नहीं हुई है। दिल्ली में समय सक्रिय मामलों की संख्या 513 है।

कोरोना के ताजा आंकड़े देखने के लिए कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :

https://www.covid19india.org/