चीनी नागरिकों

तीन चीनी नागरिकों को भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम के प्लेटु क्षेत्र में बचाया

चीनी नागरिकोंनई दिल्ली, 05 सितंबर। भारतीय सेना (Indian Army) ने 17,500 फुट की ऊंचाई पर उत्तरी सिक्किम के प्लेटु क्षेत्र में रास्ता भटक चुके तीन चीनी नागरिकों (Chinese citizen ) की सहायता की और उन्हें मुश्किल हालातों से बचाया।

यह घटना 3 सितंबर, 2020 की है।

शून्य से नीचे तापमान में दो पुरुषों एवं एक महिला सहित चीनी नागरिकों की जान को खतरे में महसूस कर, भारतीय सेना के जवान तत्काल वहां पहुंचे और उन्हें अत्यधिक ऊंचाई की परेशानियों तथा कठिन जलवायु स्थितियों से बचाने के लिए आक्सीजन, भोजन और गर्म कपड़ों सहित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई।

भारतीय जवानों ने चीनी नागरिकों  को उनके गंतव्य पर पहुंचने के लिए समुचित दिशा निर्देश भी दिया जिसके बाद वे वापस चले गए।

चीनी नागरिकों ने उनकी त्वरित सहायता के लिए भारत तथा भारतीय सेना के प्रति कृतज्ञता जाहिर की।