डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान

दिल्ली सरकार डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान की बेड क्षमता 550 तक बढ़ाएगी

दिल्ली सरकार डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान की मौजूदा बेड क्षमता को बढ़ाकर 550 बेड किया जा रहा है। हेडगेवार आरोग्य संस्थान में चल रहे कार्य का निरीक्षण कर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने  यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्री  ने शनिवार को दिल्ली के तीन अलग-अलग निर्माणाधीन अस्पतालों का दौरा कर उनके निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि  लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में मदर एंड चाइल्ड केयर को समर्पित 460 बेड का एक नया ब्लॉक बनाया जा रहा है।

जैन ने चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय परिसर का भी दौरा किया, जहां दिल्ली सरकार 610 बेड की नई सुविधा विकसित करने पर काम कर रही है।

देश की राष्ट्रीय राजधानी में एक बेहतर बुनियादी स्वास्थ्य ढांचे को विकसित करने के लिए दिल्ली सरकार दिल्ली के अस्पतालों को एक नई शक्ल दे रही है। इसके तहत, दिल्ली में नए अस्पतालों के निर्माण और मौजूदा अस्पतालों में बेड क्षमता बढ़ाकर उनके सुधार करने पर काम करना शामिल है।

जैन ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में मदर एंड चाइल्ड केयर को समर्पित 460 बेड का एक नया ब्लॉक बनाया जा रहा है।

डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान का जैन ने  दौरा किया। इस अस्पताल का भी दिल्ली सरकार द्वारा पुनर्निर्माण किया जा रहा है, जिसके बाद इस अस्पताल की मौजूदा बेड क्षमता बढ़कर 550 बेड हो जाएगी।

दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली के लोगों की वर्तमान और भविष्य में स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस अस्पताल का पुनर्निर्माण किया जा रहा है।’’

दिल्ली सरकार चाचा नेहरू बाल चिकित्सा परिसर में 610 बेड की एक नई बिल्डिंग के निर्माण की योजना बना रही है।