पार्टियों में बनावटी हंसी हंसते हैं फिल्मकार करण जौहर : सोनम

मुंबई, 9 अक्टूबर | बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि फिल्मकार करण जौहर  बनावटी हंसी हंसते हैं। सोनम अभिनेत्री नेहा धूपिया के ऑडियो टॉक शो ‘नो फिल्टर नेहा’ का हिस्सा होंगी। वह इसकी दूसरी मेहमान होंगी। दोनों अभिनेत्रियां म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस सावन पर करण के बारे में बातें करतीं सुनी जाएंगी।

दोनों अभिनेत्रियां करण के खास दोस्तों में शामिल हैं। इस संबंध में जारी एक बयान के अनुसार, सोनम ने नेहा से कहा, “वह पार्टियों में अक्सर बनावटी हंसी हंसते हैं।”

सोनम ने अभिनेता रणबीर कपूर को ‘बेस्ट गोसिप बॉय’ अवॉर्ड के लिए मनोनीत किया।

‘नो फिल्टर नेहा’ चार अक्टूबर से शुरू हुआ। इसमें सितारों से जुड़ी कई ऐसी बातों का खुलासा होता है, जिनके बारे में पहले नहीं सुना गया होता है।