वी फॉर वेटरन्स

पूर्व सैनिकों के सम्मान में “वी फॉर वेटरन्स” गीत बजाया गया

पूर्व सैनिक दिवस 14 जनवरी ‘के अवसर पर पूर्व सैनिकों के सम्मान में सभी सार्वजनिक स्थानों पर “वी फॉर वेटरन्स” (We for Veterans) गीत भी बजाया गया। 

यह दिन सेवानिवृत्त, सेवारत जनों और देश के बीच सौहार्द सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उन नायकों को प्रतिबिंबित करने, स्मरण करने तथा उनका सम्मान करने के लिए समर्पित है, जिन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है और निस्वार्थ भाव से देश की सेवा की है।

इस दौरान तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने भारतीय सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों के लिए विभिन्न कल्याण विभागों द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कल्याणकारी उपायों का उल्लेख किया।

पूर्व सैनिकों द्वारा की गई निस्वार्थ राष्ट्र सेवा के महत्त्व पर भी सेना प्रमुखों ने प्रकाश डाला। पूर्व सैनिकों के सम्मान में सभी सार्वजनिक स्थानों पर “वी फॉर वेटरन्स” गीत भी बजाया गया।