पृथ्वी के जैसे आकार वाले तीन ग्रहों की खोज : अलौकिक जीवन की खोज के लिए सबसे अच्छा स्थान

लंदन, 3 मई | यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज ने घोषणा की कहा है कि उन्होंने पृथ्वी के जैसे आकार वाले तीन ग्रहों की खोज की है। ये पृथ्वी से 40 प्रकाशवर्ष दूरी पर एक मंद और शांत तारे की परिक्रमा कर रहे हैं। यह घोषणा सोमवार की शाम की गई है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह अलौकिक जीवन की खोज के लिए सबसे अच्छा स्थान हो सकता है।

यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज की केवेंडिश प्रयोगशाला के प्रोफेसर डिडियर क्वेलोज ने बताया, “इस तरह के एक छोटे तारों के चारों की ग्रह प्रणाली की खोज अनुसंधान के लिए एक नए मार्ग खोल सकती है।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिकों ने चिली स्थित ला सिला ऑब्जर्वेटरी से यूरोपियन साउथर्न ऑब्जर्वेटरी (ईएसओ) के टेलीस्कोप की सहायता से टीआरएपीपीआईएसटी-1 तारे की खोज की है। यह तारा एक्वेरियस (कुंभ) तारामंडल में स्थित है।

वैज्ञानिकों ने पाया है कि यह मंद और शांत तारा नियमित अंतराल पर धीमा होता जाता है, जो दर्शाता है कि कुछ वस्तुएं तारे और पृथ्वी के बीच से गुजर रही हैं। विस्तृत विश्लेषण से पता चला है कि ये वस्तुएं पृथ्वी के समान आकार वाले तीन ग्रह हैं।

टीआरएपीपीआईएसटी-1 एक शांत और छोटा तारा है और इस सूर्य से अधिक ठंडा और लाल तथा बृहस्पति से कुछ ही बड़ा है।

पृथ्वी से 40 प्रकाशवर्ष दूर होने के बावजूद यह तारा इतना मंद और लाल है कि इसे नंगी आंखों और सामान्य दूरबीन के द्वारा देखा जा सकता है।