Narendra Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को स्मरण किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आशूरा के दिन हजरत इमाम हुसैन (Hazrat Imam Hussain) की शहादत को स्‍मरण किया और उनके साहस के साथ-साथ न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को याद किया।

तो आपको बताते हैं कि Hazrat Imam Hussain कौन  थे, कहां जन्म हुआ था और इनका पूरा नाम क्या था?

हजरत इमाम हुसैन (Hazrat Imam Hussain)का पूरा नाम, हुसैन इब्न अली इब्न अबी तालिब था। ये पैगंबर मुहम्मद के नाती और अली इब्न अबी तालिब और मुहम्मद की बेटी फातिमा के बेटे थे। वह इस्लाम में महत्वपूर्ण व्यक्ति है।

इनका जन्म जनवरी 626ई. में  सऊदी अरब के मदीना में हुआ था। इनकी मृत्यु 10 अक्टूबर 680 ई  को इराक के कर्बला में हुई थी तथा इन्हें वहीं दफ़न किया गया था।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा;

‘हम हजरत इमाम हुसैन (एएस) के सर्वोच्‍च बलिदान को स्‍मरण करते हैं और उनके साहस के साथ-साथ न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को भी याद करते हैं। उन्होंने शांति और सामाजिक समानता को सदैव विशेष महत्व दिया।’