covid-19

Covid-19 India update : 11 राज्यों से कोरोना के 25 से भी कम मामले

Covid-19 India update :  देश के 11 राज्यों से बीते 24 घंटे में कोरोना (covid-19) के 25 से भी कम मामले सामने आए हैं।

जिन राज्यों में कोरोना के 25 से भी कम मामले सामने आए हैं उनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार, झारखंड, चंडीगढ़, लद्दाख और लक्षदीप हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 20 अगस्त को दिन में 11:52 पर जारी आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 36600 नए मामले सामने आए और 546 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना (Covid-19) के सबसे अधिक मामले 21,114 केरल से आए हैं जबकि दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र जहां से 5225 नए मामले सामने आए। केरल में 197 लोगों की मौत हुई है जबकि महाराष्ट्र में 156 लोगों की मौत हुई है।

दक्षिण के राज्यों कर्नाटक में 1432, तमिलनाडु में 1702, आंध्र प्रदेश में 1500 और तेलंगाना से 409 नए मामले सामने आए हैं।

बीते 24 घंटे में एक मात्र राज्य केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव ही ऐसा राज्य है जहां से कोरोनावायरस एक भी मामला सामने नहीं आया है।

दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में अभी कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या केवल 7 है। देश में सबसे कम सक्रिय मामले अंडमान निकोबार द्वीप समूह में केवल 5 है।

भारत में 100 से कम सक्रिय मामले वाले राज्यों में अंडमान निकोबार द्वीप समूह 5, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव7, मध्यप्रदेश 95, चंडीगढ़ 44, लद्दाख 81, लक्षद्वीप 35 हैं।

कोरोना (Covid-19) के ताजा आंकड़े देखने के लिए कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.covid19india.org/