डॉ. दर्शन सिंह धालीवाल

प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार डॉ. दर्शन सिंह धालीवाल को

प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार डॉ. दर्शन सिंह धालीवाल को आज 10 जनवरी, 2023 को इंदौर में सम्पन्न प्रवासी भारतीय सम्मेलन में प्रदान किया गया।

प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार डॉ. दर्शन सिंह धालीवाल (यूएसए) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने व्यापार और सामुदायिक कल्याण में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. दर्शन सिंह धालीवाल अमरीका में बल्क पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के संस्थापक हैं और उन्होंने हजारों भारतीय छात्रों को छात्रवृत्तियां प्रदान की हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन समारोह के मौके पर गुयाना के राष्ट्रपति डॉ मोहम्मद इरफान अली और सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी के साथ व्यापक चर्चा की।

उन्होंने तेल और गैस, स्वास्थ्य सेवा, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।