प्राकृतिक खेती

प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन के लिए नदियों के किनारे पदयात्रा

प्राकृतिक खेती अभियान के तहत एक लाख गांवों तक प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने हेतु भाजपा किसान मोर्चा ने संकल्प लिया है कि नदियों के किनारे पदयात्रा एवम सेमिनार आयोजित करेगा।

भाजपा किसान मोर्चा संकल्प लेता है कि आगामी 24 फरवरी को पीएम सम्मान निधि योजना के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर देश के सभी जिलों में पीएम सम्मान निधि योजना के किसान लाभार्थियों से संपर्क एवं संवाद करने हेतु पीएम किसान लाभार्थी संपर्क- संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगा।

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर की अध्यक्षता में 29-30 जनवरी को बेलगांव, कर्नाटक में संपन्न हुई।

किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के उद्घाटन सत्र में संसदीय बोर्ड के सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा एवं राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि की उपस्थिति रही।

समापन सत्र में भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे।

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए कृषि बजट को 27 हजार करोड़ से बढ़ाकर एक लाख 35 हजार करोड़ करने का काम किया है।

चाहर ने कहा कि किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी यह संकल्प लेती है कि मोटे अनाज को प्रोत्साहित, प्रसारित करने व अधिकाधिक खपत हेतु विभिन्न स्थानों पर सेमिनार व कार्यक्रम आयोजित करेगा ।