चीन में विरोध प्रदर्शन

बीजिंग और शंघाई में सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया

चीन में रविवार को बीजिंग और शंघाई में सैकड़ों लोगों ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के कोविड -19 को रोकने के सख्त उपायों के विरोध में गुस्से का इजहार किया।
चीन के सबसे अधिक आबादी वाले शहर शंघाई में, लोग शनिवार, 26 नवंबर,2022 की रात वुलुमुकी रोड पर एकत्र होकर उरुमकी में आग में मारे गए लोगों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दे रहे थे और सरकार के सख़्त प्रतिबंधों का शांतिपूर्ण विरोध कर रहे थे किन्तु बाद में रविवार की तड़के यह उग्र विरोध में बदल गया।
चीन की कट्टरपंथी कोविड -19 रणनीति आम लोगों में गुस्सा भड़का रही है क्योंकि इसके कारण लोगों का जीवन दूभर हो गया है। उत्तर पश्चिमी चीन के झिंजियांग क्षेत्र की राजधानी उरुमकी में 10 लोगों की जान लेने वाली एक घातक आग दुर्घटना लॉकडाउन के कारण लोगों की मौत का कारण बन गई और लोगों में इससे आक्रोश फैल गया।

कई सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा है कि लॉकडाउन के कारण इमारत के आंशिक रूप से बंद होने के कारण निवासी समय पर अपना बचाव नहीं कर सके और इमारत के बाहर नहीं निकल सके। हालांकि, अधिकारियों ने दावों से इनकार किया है।