निशिकांत कामत

पचास साल के बॉलीवुड निर्देशक निशिकांत कामत का निधन

नई दिल्ली, 17 अगस्त। जॉन अब्राहम स्टारर फ़ोर्स तथा अजय देवगन स्टारर दृश्यम जैसी बॉलीवुड फ़िल्मों के निर्देशक निशिकांत कामत का आज हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में देहांत हो गया।

निशिकांत कामत 50 साल के थे। उनका जन्म 1970 में मुंबई के दादर में हुआ था तथा यहीं रामनारायण रुइया स्वायत्त महाविद्यालय में उन्होंने पढ़ाई की।

निशिकांत कामत को मराठी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था।

उनका इलाज हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में चल रहा था। उन्हें 31 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इससे पहले दिन में उनकी मृत्यु खबर उड़ी थी किन्तु उस समय वे गंभीर अवस्था में थे।

अभिनेता रितेश देशमुख ने ट्वीट में उन्हें श्रद्धांजलि दी।

निशिकांत कामत  की पहली फिल्म, डोंबिवली फास्ट ने उन्हें मराठी सिनेमा में प्रशंसा दिलाई, क्योंकि यह साल की सबसे बड़ी मराठी फिल्म बन गई थी।

फोटो फेस बुक पेज से साभार