निशिकांत कामत

बॉलीवुड निर्देशक निशिकांत कामत की हालत गंभीर, वेंटिलेटर सपोर्ट पर

नई दिल्ली, 17 अगस्त। जॉन अब्राहम स्टारर ‘फ़ोर्स’ तथा अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम’ जैसी बॉलीवुड फ़िल्मों के निर्देशक निशिकांत कामत की हालत गंभीर है और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। वह डाक्टरों की टीम की गहन निगरानी में हैं।

उनका इलाज हैदराबाद के एआईजी असपताल में चल रहा है। उन्हें 31 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इससे पहले उनकी मृत्यु खबर आई थी और अनेक लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धाँजलि देना भी शुरू कर दिया था।

अभिनेता रितेश देशमुख ने ट्वीट में जानकारी दी है कि दृश्यम के निर्देशक निशिकांत कामत वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। निशिकांत कामत का लिवर की बीमारी के लिए हैदराबाद में इलाज चल रहा है ….

अभिनेता जॉन अब्राहम ने भी ट्वीट किया ‘निशिकांत जीवित है। अपने डॉक्टर के संपर्क में। वह एक फाइटर हैं। कृपया उसके लिए प्रार्थना करें। ’

फिल्म निर्माता निर्देशक निशिकांत कामत का लिवर के सिरोसिस के लिए इलाज चल रहा है।

फोटो फेस बुक पेज से साभार