भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी दौरे पर

नई दिल्ली,19 अक्टूबर।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सोमवार )को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। प्रवास के दौरान,  राष्ट्रीय अध्यक्ष विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

नड्डा 19 अक्टूबर को प्रातः 10:55 बजे बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरेंगे, जहाँ वे  11:50 बजे प्रख्यात समाज सुधारक, डॉ. पंचानन बर्मा को  सम्मान देने के लिए नौका घाट जाएंगे।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष दोपहर में लगभग 12:10 बजे,  आनंदमयी कालीबाड़ी मंदिर जाएंगे और देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। फिर लगभग 12:40 बजे, नड्डा होटल केसर क्रेस्ट, सिलीगुड़ी पहुँचेंगे, जहाँ वे पार्टी कैडरों और विधासभा प्रभारों के साथ एक बैठक करेंगे।

दोपहर 1:30 बजे, नड्डा होटल में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद, वह लगभग 03:00 बजे होटल केसर क्रेस्ट में विभिन्न सामुदायिक प्रतिनिधियों से मिलेंगे।