मप्र : भाजपा कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव

भोपाल, 14 अगस्त | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान ने रविवार को अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस बार कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव किया गया है और कई नए चेहरों को जगह दी गई है। पिछली कार्यकारिणी के उन अधिकांश पदाधिकारियों की छुट्टी कर दी गई है, जो सरकार में विभिन्न पद हासिल कर चुके हैं। भाजपा की प्रदेश इकाई द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा संगठन महामंत्री सुहास भगत, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद की गई है। नई कार्यकारिणी में दो सांसद व आठ विधायकों को भी जगह दी गई है।

प्रदेशाध्यक्ष द्वारा घोषित कार्यकारिणी में अरविन्द सिंह भदौरिया, विनोद गोटिया, रंजना बघेल (विधायक), उषा ठाकुर (विधायक), राम लाल रौतेल (विधायक), प्रदीप लारिया (विधायक), सुदर्शन गुप्ता (विधायक), रामेश्वर शर्मा (विधायक), विजेश लूणावत, जीतू जिराती को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

बयान के अनुसार, सुहास भगत को प्रदेश संगठन महामंत्री, अजय प्रताप सिंह, बंशीलाल गुर्जर, मनोहर ऊंटवाल (सांसद), विष्णुदत्त शर्मा को प्रदेश महामंत्री, और संपत्तिया उईके, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, कृष्णा गौर (पूर्व महापौर), कन्हईराम रघुवंशी, बुद्घसेन पटेल (पूर्व सांसद), सरदेन्दु तिवारी, रघुनाथ भाटी, पंकज जोशी, कविता पाटीदार, ऋषि सिंह लोधी को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

नई कार्यकारिणी में हेमंत खंडेलवाल (विधायक) को प्रदेश कोषाध्यक्ष, सत्येन्द्र भूषण सिंह को कार्यालय मंत्री (राजनीतिक प्रभाग), और राजेन्द्र सिंह को कार्यालय मंत्री (कार्यालय व्यवस्थापन, आंतरिक प्रबंधन, सत्कार एवं लेखा आदि) बनाया गया है।

इसी तरह लोकेन्द्र पारासर को प्रदेश मीडिया प्रभारी, संजय खोचे, उदय अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, सर्वेश तिवारी को सह मीडिया प्रभारी, और आलोक संजर (सांसद), चिंतामन मालवीय (सांसद), नागर सिंह चौहान, राजो मालवीय, हिदायत उल्ला शेख, राहुल कोठार, उमेश शर्मा, राजपाल सिंह सिसोदिया को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है