मॉनसून

मॉनसून की बारिश 10 जुलाई से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में

मॉनसून : मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार उम्मीद की जा सकती है कि 10 जुलाई से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की बारिश शुरू हो जाएगी।

मॉनसून के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 5 जुलाई, 2021 की शाम जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार 10 जुलाई से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है।

नवीनतम मौसम पूर्वानुमान के आधार पर दक्षिण पश्चिम मॉनसून के इस महीने की 08 तारीख से पश्चिमी तट और आसपास के पूर्वी मध्य भारत सहित दक्षिण प्रायद्वीप में धीरे-धीरे पुनर्जीवित होने की संभावना है।

11 जुलाई के आसपास उत्तर आंध्र प्रदेश,.दक्षिणी ओडिशा तटों से सटे पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर पर नम पूर्वी हवाएं 08 जुलाई से धीरे.धीरे पूर्वी भारत के ऊपरी भागों में स्थापित होने की संभावना है। इसके 10 जुलाई तक उत्तर पश्चिम भारत में पंजाब और उत्तर हरियाणा में फैलने की संभावना है।