मोदी उत्तराखंड में 4 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे

देहरादून, 6 फरवरी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10, 11 और 12 फरवरी को उत्तराखंड में चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मीडिया प्रभारी देवेंद्र भसीन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मोदी 10 फरवरी को हरिद्वार में पहली रैली को संबोधित करेंगे। दूसरी रैली 11 फरवरी को पिथौरागढ़ में होगी। मोदी 12 फरवरी को गढ़वाल के o्रीनगर और रुद्रपुर में सभा को संबोधित करेंगे।

भसीन ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने के लिए कठिन मेहनत कर रहे हैं। उत्तराखंड के लोग प्रधानमंत्री से सुनना चाहते हैं कि राज्य के लिए भाजपा की प्राथमिकताओं में क्या कुछ है।

उत्तराखंड में भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकाबला है। भाजपा ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। साथ ही कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को ऐन चुनाव से पहले अपने पाले में कर लिया है।    –आईएएनएस

(फाइल फोटो)