Andrea Tariang

महिला सशक्तिकरण अभियान से जुड़ी ‘पिंक’ अभिनेत्री

नई दिल्ली, 6 फरवरी | महिलाओं के अधिकार पर आधारित फिल्म ‘पिंक’ में अभिनेत्री आंद्रिया तारियांग महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आई थीं। अपनी मुहिम को जारी रखते हुए अभिनेत्री महिला सशक्तिकरण अभियान ‘अब समझौता नहीं’ से जुड़ गई हैं। यह अभियान आईटीसी के ब्रांड विवेल द्वारा शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य ‘आजादी समझौते के साथ नहीं आती’ के संदेश के साथ महिलाओं को सदियों पुरानी सामाजिक मानसिकता के बंधनों से मुक्त होने के लिए प्रेरित करना है।

हाल में कोलकाता साहित्य सम्मेलन में आंद्रिया कुछ महत्वपूर्ण महिला लेखकों, पत्रकारों और गायिका विद्या शाह के साथ रविंद्रनाथ टैगोर के कविता ‘व्हेयर द माइंड इज विदाउट फियर’ के विशेष स्वर पाठ के लिए एक साथ आए थे।

लेखिका चित्रा बनर्जी दिवाकरूणी, वोल्गा, वैदेही, परमिता सत्यपति और प्रियंका मुखर्जी, सामाजिक कार्यकर्ता रुचिरा गुप्ता और पत्रकार राना अय्यूब व सागरिका घोष भी इसका हिस्सा रहेंगी। –आईएएनएस