दरसराम यादव

राऊत नाचा में 75 वर्षीय कलाकार दरसराम यादव

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में रायपुर जिले के विकासखण्ड आरंग के ग्राम देवरी निवासी 75 वर्षीय दरसराम यादव ने राऊत नाचा में अपना दमखम दिखाया।

उन्होंने अपनी राऊत नाचा कला के उत्कृष्ट प्रदर्शन से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। राउत नाचा की प्रतियोगिता में उनका उत्साह देखते ही बनता था। उनकी कला को देखकर दर्शक और युवा वर्ग आश्चर्य चकित हुए।

दरसराम यादव ने बताया कि वे 10 वर्ष की आयु से लगातार नृत्य कर रहे हैं। गांव में भी उनके साथ 5-6 हमउम्र साथी अभी भी डांस करते हैं।