बालासुब्रमण्यम

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने संगीतकार बालासुब्रमण्यम के निधन पर शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडप्पादी पलानीस्वामी ने दिग्गज संगीतकार (legendary Musician) और गायक एसपी बालासुब्रमण्यम के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

दिग्गज गायक और संगीतकार एसपी बालासुब्रमण्यम (SP Balasubrahmanyam)   का देहांत आज चेन्नई में हुआ था। वे 74 साल के थे। उनका जन्म 4 जून, 1946 को कोनेटाम्मापेटा में हुआ था।

उन्होंने भारतीय सिनेमा के लिए अनेक भाषाओं में गीत गाये थे। वह लोकप्रिय और मधुर आवाज़ के धनी गायक थे।

उन्हें देश के उच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से भी नवाजा गया था।

राष्ट्रपति राम नाथ  कोविंद ने कहा’ भारतीय संगीत ने अपनी सबसे मधुर आवाज़ों में से एक को खो दिया है, जिन्हें उनके प्रशंसकों द्वारा पाडुम निला या सिंगिंग मून भी कहा जाता था।’

उपराष्ट्रपति नायडू ने बालासुब्रमण्यम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, यह वास्तव में संगीत की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति और मेरे लिए एक व्यक्तिगत भावनात्मक क्षण है। नायडू ने कहा एसपीबी या बालू के रूप में वह अपने असंख्य प्रशंसकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने असाधारण तरीके से प्रतिभाशाली युवा संगीतकारों की पूरी पीढ़ी को तैयार किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसिद्ध संगीतकार और गायक एस पी बालासुब्रह्मण्यम के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दुर्भाग्यपूर्ण निधन ने देश की सांस्कृतिक दुनिया को बहुत असहाय बना दिया है।

मोदी ने गायक को पूरे भारत में एक घरेलू नाम के रूप में याद कियाए जिनकी मधुर आवाज और संगीत ने दशकों तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने संगीतज्ञ के परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। जो पाने वाले भी थे।

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने प्रसिद्ध पार्श्व गायक एसपी बालासुब्रमण्यम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एक संदेश में राज्यपाल ने कहा है, गायक का निधन भारत के लोगों के लिए एक अपूरणीय क्षति है, विशेष रूप से दुनिया भर के सभी संगीत प्रेमियों के लिए। उन्होंने कहा यद्यपि बालासुब्रह्मण्यम का निधन हो गया है लेकिन उनकी मधुर आवाज और शाश्वत संगीत रचनाएं हमेशा रहेंगी।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडापादी पलानीस्वामी ने कहा है कि एसपी बालासुब्रह्मण्यम 20 वीं सदी के संगीत जगत के लिए भगवान का एक उपहार थे।

अन्नाद्रमुक के समन्वयक और तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री ओण्पन्नीरसेल्वम ने कहा है कि वह भारतीय संगीत क्षेत्र में एक किंवदंती थे।

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष डॉ. एल मुरुगन ने कहा कि महान गायक ने भाषाई बाधाओं को पार करके देश भर के लाखों लोगों को मोहित किया है। उन्होंने जादुई आवाज के बारे में कहा है कि वे सुनने वालों के दिमागों में बस जाया करते थे।

टीएनसीसी के प्रमुख केएस अलागिरी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने हजारों संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया।

विपक्षी द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा है कि कोविद -19 के समय ने दुनिया से अद्भुत कलाकार को निर्दयता से छीन लिया है। पार्टी महासचिव दुरीमुरुगन ने कहा कि  संगीत के सागर एसपी बालासुब्रह्मण्यम ने अपनी लयबद्ध लहरों को हमेशा के लिए रोक लिया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसाबलेने डाॅ. बालासुब्रमण्यम को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे समृद्ध मानवीय मूल्यों और गुणों का खजाना थे।