COVID-19 updates: भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 85,465 नये मामले

COVID-19 updates:     सरकार द्वारा 26 सितंबर को तड़के 12ः27 पर जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोनावायरस (COVID-19) के मामले बढ़कर 59 लाख से अधिकहो गए हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आँकड़ों पर नज़र डालें तो इस समय भारत, अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर ही है। अमेरिका में अब तक 68,68,828 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं और वहां कोरोना के मामलों में निरंतर गिरावट आ रही है।

बीते 24 घंटों में अमेरिका में जहां 40,043 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं वहीं भारत में बीते 24 घंटों में यह संख्या 85,465 रही है। कोरोना के भारत में बढ़ते मामले निस्संदेह चिन्ताजनक हैं और मास्क लगाना, सामाजिक दूरी बनाये रखना और हाथों को धोते रहना ही बचाव का सबसे अच्छा तरीका है।

कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते हुए रोजाना मामले यह दर्शाते है कि भारत में अमेरिका के मुकाबले दोगुने बढ़ रहे हैं। लेकिन दूसरी और यह भी एक अच्छी खबर है कि भारत में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

इस समय भारत में 48,46,168 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।

अगर कोरोना (COVID-19) से मरने वालों के आंकड़ों पर नज़र डालें तो भारत में बीते 24 घंटों में 1093 लोगों की मौत हुई है जबकि अमेरिका में मौतों की संख्या बीते 24 घंटों में बढ़कर 1125 हो गई है।

भारत सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी बुलेटिन के अनुसार ठीक होने वाले 73 प्रतिशत नए मामले दस राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल और असम से सामने आए हैं।

महाराष्ट्र में 17,000 से अधिक नई रिकवरी हुई है। आंध्र प्रदेश में एक दिन में 8,000 से अधिक लोग ठीक हुए हैं।

बीते चौबीस घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तुम्हारा महाराष्ट्र में 17,794 नए मामले सामने आए हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना(COVID-19)  के कुल मामलों की संख्या 13,00,757 हो गई है और मरने वालों की संख्या वहां 34,761 है, जबकि भारत में मरने वालों की कुल संख्या 93,410 है।

भारत में अस्पतालों में इस समय 9,61,159 लोग इलाज करा रहे हैं 48 लाख 46 हजार 168 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं ।

अब देश में एक लाख से अधिक कोरोना संक्रमण वाले राज्यों की सूची पर एक नज़र डालें:

COVID-19