रियो डायरी : ओलम्पिक के बावजूद चकलाघरों में मंदी

रियो डी जनेरियो, 16 अगस्त | ब्राजील की मेजबानी में चल रहे ओलम्पिक खेलों का आखिरी सप्ताह चल रहा है और इस दौरान खेलों का लुत्फ उठाने आए भारी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटकों को रिझाने के लिए रियो में मौजूद करीब 12,000 यौनकर्मी इस समय 50 फीसदी तक की छूट दे रही हैं। खेलों के महाकुंभ में रियो डी जनेरियो में खेल प्रेमियों का जमावड़ा तो लगा है, लेकिन यौनकर्मियों का व्यवसाय उतना नहीं चल रहा है जितनी उन्हें उम्मीद थी।

रियो के माराकाना स्टेडियम से करीब दो किलोमिटर दूर बसे सबसे बड़े रेड लाइट एरिया विला मिमोसा में इस समय मंदी छाई हुई है और कुछ ही लोग वहां जा रहे हैं। लोगों के वहां नहीं जाने का एक कारण इस समय आम लूटपाट की घटनाएं हैं। इसी डर से लोग वहां जाने से डरते हैं।

इस साल के पहले सात महीनों में कुल 2,000 हत्याएं इस शहर में हो चुकी हैं।

इंग्लिश में अनुवाद के बाद इस शहर का नाम ‘द सिटी ऑफ टेंडर लव’ पता चला है। यहां यौनकर्मियों ने अपनी कीमत 20 रियल (1,500 रुपये) से लेकर 40 रियल रखी है। उनको उम्मीद है कि इससे लोग यहां आने के लिए आकर्षित होंगे।

उन्होंने इंग्लिश, पुर्तगाली और कई अन्य भाषाओं में अपनी घटाई गई कीमतों के पोस्टर चिपका दिए हैं।

देह व्यापार ब्राजील में 18 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए मान्य है लेकिन वैश्यालय चलाना यहां गैरकानूनी है।

—-

रियो के जमैका हाउस में बोल्ट के लिए पार्टी

अपने स्टार खिलाड़ी जमैका के उसेन बोल्ट को ओलम्पिक में 100 मीटर स्पर्धा में हैट्रिक लगाने का रिकार्ड बनाते हुए देखने से चूकने वाले उनके समर्थकों ने रियो जॉकी क्लब के जमैका हाउस में शानदार पार्टी का आयोजन किया।

जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने भी इस जश्न में हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा, “मुझे उसेन बोल्ट पर गर्व है। उनके जैसा खिलाड़ी सदियों में एक बार होता है। उन्होंने बताया है कि इंसान मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ क्या हासिल कर सकता है।”

कैरेबिया के काले, हरे और स्वर्ण रंग के झंडे में लिपटे बोल्ट के प्रशंसक गाने गाते हुए और डांस करते हुए अपने स्टार के इतिहास लिखने का जश्न मनाते रहे।

इस जमावड़े में कई रंगों के लोग शामिल थे, जिसमें जमैका, ब्राजील, नीदरलैंड्स और इंग्लैंड के लोग थे।

नीदरलैंड्स के लिए रोइंग में शुक्रवार को आठ पुरुषों की स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले रोवर ओलिविएर सिएगेलार जश्न मनाने वालों में से एक थे। उन्होंने कहा, “उसेन एक महान खिलाड़ी हैं। वह अविश्वसनीय हैं, उनका कोई सानी नहीं हैं।”

—-

मानव इमोजी

अमेरिका की जिम्नास्ट खिलाड़ी लॉरी हर्नाडेज स्वर्ण पदक जीतने वाली अपने देश की महिला तैराकी टीम की सदस्य हैं, लेकिन वह एक मशहूर व्यक्ति बन गई हैं। पलक झपकाते हुए और चेहरे के कई भावों के साथ उनकी इमोजी इस समय पूरे विश्व में खेल जगत में छाई हुई जिसने इस 16 वर्षीय खिलाड़ी को एक नई पहचान दी है।

हर्नाडेज इंटरनेट पर तेजी से छा गई हैं और उन्हें ‘द ह्यूमन इमोजी’ का उपनाम भी दिया जा चुका है।

वह जिम्नास्टिक रिंग में जाने से पहले हर बार जजों के सामने पलकें झपकाती हैं। इसके बाद वह अपना स्कोर देखने के बाद कैमरे के सामने पलकें झपकाती हैं।

इसके साथ दौड़ने के दौरन उनके चेहरे के भावों को भी इमोजी में लाया गया है। सोशल मीडिया पर इस खिलाड़ी को लेकर ‘आई गॉट दिस’ काफी चर्चा में है।

–आईएएनएस