शावकों

रॉयल बंगाल बाघिन ने पांच शावकों को जन्म दिया

रॉयल बंगाल बाघिन #Royal Bengal Tigress ने पांच शावकों #cubs को जन्म दिया है।

रॉयल बंगाल बाघिन ने 16 जनवरी, 2005 के बाद पहली बार राष्ट्रीय प्राणी उद्यान #National Zoological Park नई दिल्ली में शावकों को जन्म दिया है।
रॉयल बंगाल बाघिन सिद्धि ने 04मई, 2023 को पांच शावकों को जन्म दिया, जिनमें से दो शावक जीवित और तीन मृत पैदा हुए थे।
वर्तमान समय में दोनों शावक अपनी मां के संरक्षण में है और पूरी तरह से भोजन के लिए अपनी मां पर निर्भर हैं और अच्छी अवस्था में हैं।
मां बाघिन और उसके शावकों पर सीसीटीवी कैमरों द्वारा नजर रखी जा रही है और चिड़ियाघर के कर्मचारी उनकी नियमित रूप से निगरानी कर रहे हैं।

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान, नई दिल्ली में चार वयस्क रॉयल बंगाल बाघिन हैं और इन बाघिनों का नाम किरण, सिद्धि, अदिति और बरखा है। बाघिन सिद्धि और अदिति जंगली मूल की हैं, जिन्हें गोरेवाड़ा, नागपुर से लाया गया था।