हिमालय क्षेत्र की नदी घाटी के लिए माॅडल विकसित किया गया

नई दिल्ली, 16 मार्च (जनसमा)। हिमालय क्षेत्र की नदी घाटी के लिए माॅडल विकसित किया गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गर्मी के दिनों में (अप्रैल से जून महीनों के बीच) हिमालय क्षेत्र में बर्फ और ग्लेशियर पिघलने के बारे में जानकारी देने के लिए एक सूचना तंत्र काम कर रहा है।

यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डाॅ. जितेन्द्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा में दी और बताया कि हिमगलन की सूचना प्रदान करने के लिए अलकनंदा, भागीरथी, यमुना, सतलुज, व्यास तथा चेनाब नदी घाटी के लिए माॅडल विकसित किया गया है।