COVID 2019

COVID 2019 के मद्देनजर अभी तक 1071 नमूनों की जांच की गई

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने बताया कि नोवेल कोरोनावायरस (Coronavirus) बीमारी (सीओवीआईडी 2019) ( COVID 2019) के मद्देनजर अभी तक 1071 नमूनों की जांच की गई है, जिसमें से 1068 नमूने निगेटिव पाए गए और केरल में केवल तीन नमूने पॉजिटिव पाए गए।

इसके अतिरिक्त प्रभावित क्षेत्रों से निकाले गए 654 लोगों के क्लिनिकल नमूने मानेसर तथा आईटीबीपी शिविरों में जांचे गए हैं और सभी निगेटिव पाए गए।

उन्होंने बताया कि केरल में पाए जाने वाले कोरोनावायरस (COVID 2019) के तीन पॉजिटिव मामले चीन के वुहान से आए विद्यार्थियों के हैं। उनकी देख-रेख 28 जनवरी, 2020 से शुरू हुई और एनआईवी पुणे ने उन्हें 3 फरवरी, 2020 को पॉजिटिव पाया।

डॉ. हर्ष वर्धन ने बताया कि राज्यों से नोवेल कोरोनावायरस COVID 2019) के मामलों में व्यक्ति को अलग रखने की सुविधा तथा वेंटिलेटर सहायता के लिए क्रिटिकल केयर सुविधा सुनिश्चित करने को कहा गया है।

डॉ. हर्ष वर्धन ने बताया कि भारत ने वुहान से 645 लोगों को निकाला, इसमें मालदीव के सात नागरिक हैं और उन्हें दो विशेष क्वारन्टीन शिविरों में क्वारन्टीन किया गया है। आशा है कि 14 दिनों के बाद सभी लोगों की जांच निगेटिव आने पर उनकी छुट्टी कर दी जाएगी।

उऩ्होंने कहा कि सीओवीआईडी-19 COVID 2019) काफी संक्रमणकारी है, लेकिन चीन में इससे मृत्यु दर 2 प्रतिशत और चीन से बाहर 0.2 प्रतिशत है। इस बीमारी के कई मानक अज्ञात हैं।

उन्होंने बताया कि 21 हवाई अड्डों, 12 प्रमुख बंदरगाहों, 65 छोटे बंदरगाहों तथा 6 भूमि क्रॉसिंग के प्रवेश स्थान (प्वाइंट ऑफ इंट्री-पीओई) पर निगरानी की जा रही है। अभी तक 2315 उड़ानों के कुल 2,51,447 व्यक्तियों की स्क्रिनिंग की गई है।