covid-19

COVID-19 updates: भारत में स्वस्थ होने वालों की संख्या 95 लाख से अधिक

COVID-19 updates: भारत में कोरोना (corona in India) से स्वस्थ होने वालों की संख्या 95 लाख से अधिक हो गई है और अब तक एक करोड़ से अधिक कोरोनावायरस (covid-19) से संक्रमित हो चुके हंै।

सरकारी आँकड़ों के अनुसार आज देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,00,31,659 हो गई और 95,79,681 लोग स्वस्थ हो गए हैं।

बीते 24 घंटों में भारत में कोरोनावायरस (Covid-19 India) के 26,834 नए मामले सामने आए हैं और 342 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 20 दिसंबर, 2020 तड़के 12ः07 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में स्वस्थ होने वालों की संख्या 29,758 है। देश के अस्पतालों से 3,03,803 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

कोरोना महामारी (covid-19)की शुरुआत से ही महाराष्ट्र (Maharashtra) संक्रमण के मामले में पहले स्थान पर बना हुआ है और वहां अब तक 18,92,707 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 48,648 लोग मौत के शिकार हुए हैं।

केरल
बीते 24 घंटों की बात करें तो सबसे अधिक मामले केरल (Kerala) में सामने आए हैं जहां 6293 लोग संक्रमित हुए हैं। कुल मामलों की संख्या 700159 हो गई है। बीते 24 घंटों में केरल में 29 लोगों की मौत हुई है और 4749 लोग स्वस्थ हो गए हैं।

बीते 24 घंटों में देश में दूसरे स्थान पर संक्रमित होने वाला राज्य महाराष्ट्र है जहां 3940 नए मामले सामने आए और 74 लोगों की मौत हुई है।

24 घंटों में संक्रमण के मामले में तीसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल है जहां 2155 नए मामले सामने आए और 43 लोगों की मौत हो गई।

पश्चिम बंगाल में अब तक 534850 लोग कोरोनावायरस शिकार हो चुके हैं और वहां पर मरने वालों की संख्या 9330 हो गई है

दिल्ली
बीते 24 घंटों में दिल्ली (Delhi) में 1139 नए मामले सामने आए और 32 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 615914 तक पहुंच गई है और स्वस्थ होने वालों की संख्या 595305 है।

दिल्ली में बीते चौबीस घंटों में 2168 लोग स्वस्थ हुए हैं और दिल्ली के अस्पतालों में अब भी 10,358 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

दिल्ली में अब तक कोरोनावायरस (covid-19) के 77 लाख 20 हजार टेस्ट हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो बीते 24 घंटों में 1205 नए मामले सामने आए और 23 लोगों की मौत हो गई।

राजस्थान
कोरोनावायरस (covid-19) के मामलों में बीते चौबीस घंटों में राजस्थान में  गिरावट आई है और वहां 989 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गए हैं और 9 लोगों की मृत्यु हुई है।

राजस्थान में अब तक 298018 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 2608 लोगों की मौत हो चुकी है।

राजस्थान के अस्पतालों में अब तक 12779 लोग अपना इलाज करा रहे हैं और 288631 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

बीते 24 घंटे की बात करें तो राजस्थान में 1259 लोग स्वस्थ हो गए हैं।

नीचे दो लाख से अधिक कोरोना संक्रमण वाले राज्यों की सूची दी जा रही है जिसमें विस्तार से आंकड़े देखे जा सकते हैं :

covid-19