चंबा शहर के नीचे 450 मीटर लंबी सुरंग तैयार, अक्टूबर से यातायात चालू होगा

Chamba tunnelसीमा सड़क संगठन (BRO)  ने ऋषिकेश-धरासू सड़क (NH 94) पर घनी आबादी वाले चंबा शहर के नीचे 450 मीटर लंबी एक सुरंग तैयार की है। चंबा सुरंग (Chamba Tunnel)  में यातायात अक्टूबर 2020 से शुरू हो जाने की संभावना है।

चंबा सुरंग (Chamba Tunnel) के निर्माण में नवीनतम ऑस्ट्रियाई प्रौद्योगिकी का उपयोग किया गया है। यह निर्माण कार्य महत्वपूर्ण चारधाम परियोजना (Chardham Pariyojna) का एक भाग है।

कोविड 19 के कारण राष्ट्रव्यापी लाॅक डाउन के दौरान और प्रतिबंधों की चुनौतियों के बीच इस चंबा सुरंग (Chamba Tunnel) का निर्माण किया गया। 88 करोड़ रु की लागत से 6 लंबी किमी सड़क और 450 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया जा रहा है।

Chamba Tunnelचंबा सुरंग (Chamba Tunnel) का केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी  ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उद्घाटन किया।

भूमि अधिग्रहण, कमजोर भूविज्ञान, निरंतर जल निकासी एक चुनौतीपूर्ण कार्य था। सुरंग के ऊपर घनी आबादी और शहरी क्षेत्र से पानी के रिसाव के कारण नीचे सुरंग के लिए चल रहे निर्माण के काम को बराबर मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

चंबा सुरंग (Chamba Tunnel) निर्माण को पूरा करने की अवधि जनवरी 2021 निर्धारित की गई थी किन्तु लगभग तीन महीने पहले ही यह काम पूरा कर लिया गया।

लगभग 12,000 करोड़ रुपये की लागत वाली महत्वपूर्ण चारधाम परियोजना के तहत, बीआरओ राष्ट्रीय राजमार्ग का 250 किलोमीटर का निर्माण कर रहा है, जो गंगोत्री और बद्रीनाथ के पवित्र मंदिरों की ओर जाता है।