COVID-19

COVID-19 updates: देश में कोविड-19 के मामले हुए 1.90 लाख के पार

COVID-19 updates:  स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 01 जून,2020 को सुबह 09ः55 बजे जारी आँकड़ों के अनुसार देश में कोरोनावायरस (COVID-19) से 1,90,791 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

देश में अब तक कोरोनावायरस (COVID-19)  से संक्रमित 93 हज़ार 517 लोग इलाज करा रहे हैं और 91 हजार 855 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।

अब तक 5408 लोगों की कोरोना (COVID-19)  से मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना (COVID-19)  से अब तक 67655 लोग संक्रमित हुए हैं और वहाँ 2286 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में 31 मई,2020 तक 463177 लोगों का कोरोना का परीक्षण् किया गया है।

सोमवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार गुजरात (Gujarat) में 438 नए मामले सामने आए हैं और कोविड-19 की वजह से होने वाली मौत का आंकड़ा 1,038 हो गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि  COVID-19 संक्रमण से ठीक होने वाले रोगियों की दर अब 47.76 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों में 4,614 मरीज ठीक हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि भारत कोरोना से निरंतर जूझ रहा है (India Fights Corona) और लोगों कोे बचाव के निर्देश मानने के लिए प्रेरित किया जारहा है।

01 जून,2020 को सुबह 09ः55 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार विभिन्न राज्यों में कोरोना (COVID-19) के मामले इस प्रकार हैं :

राज्य / केन्द्र शासित क्षेत्र/प्रदेश पुष्टि सक्रिय स्वस्थ हुए मृत
महाराष्ट्र 67,655 36,040 29,329 2,286
तमिलनाडु 22,333 9,400 12,757 176
दिल्ली 19,844 10,893 8,478 473
गुजरात 16,794 5,837 9,919 1,038
राजस्थान 8,831 2,604 6,032 195
मध्य प्रदेश 8,089 2,897 4,842 350
उत्तर प्रदेश 8,075 3,015 4,843 217
पश्चिम बंगाल 5,501 3,027 2,157 317
बिहार 3,807 2,264 1,520 23
आंध्र प्रदेश 3,571 1,169 2,340 62
कर्नाटक 3,221 1,950 1,218 51
तेलंगाना 2,698 1,188 1,428 82
जम्मू और कश्मीर 2,446 1,491 927 28
पंजाब 2,263 231 1,987 45
हरियाणा 2,091 1,023 1,048 20
ओडिशा 1,948 813 1,126 9
असम 1,340 1,147 186 4
केरल 1,270 670 590 10
उत्तराखंड 907 797 102 5
झारखंड 635 374 256 5
छत्तीसगढ़ 503 388 114 1
हिमाचल प्रदेश 330 212 109 6
त्रिपुरा 316 143 173 0
चंडीगढ़ 293 90 199 4
लद्दाख 77 30 47 0
गोवा 71 27 44 0
मणीपुर 71 60 11 0
पुदुच्चेरी 70 45 25 0
नागालैंड 43 43 0 0
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 33 0 33 0
मेघालय 27 14 12 1
अरुणाचल प्रदेश 4 3 1 0
दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव 2 1 1 0
मिज़ोरम 1 0 1 0
सिक्किम 1 1 0 0
कुल 1,90,791 93,517 91,855 5,408