पाकिस्तान ने पुंछ में संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया

श्रीनगर, 10 अप्रैल | पाकिस्तानी सेना ने रविवार को जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय ठिकानों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। रक्षा सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “पाकिस्तान की सेना ने आज (रविवार) पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर स्थित नियंत्रण रेखा पर हमारे ठिकानों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की। पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन शनिवार करीब आधी रात को शुरू हुआ और यह तड़के 4.30 बजे तक जारी रहा।”

उन्होंने बताया, “उन्होंने स्वचालित बंदूक और मोर्टार का इस्तेमाल किया। हमारे जवानों ने प्रभावी तरीके से उन्हें जवाब दिया। हमारे क्षेत्र में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।”

सूत्र ने बताया कि अभी इस बात की पड़ताल की जा रही है कि पाकिस्तान की सेना की ओर से की गई ये गोलीबारी सरहद पार से घुसपैठियों को प्रवेश दिलाने की कोशिश के लिए थी या नहीं?

जम्मू एवं कश्मीर की अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर करीब छह माह से शांति बनी हुई थी।

पाकिस्तान की सेना की ओर से रविवार को हुई अकारण गोलीबारी से यह शांति भंग हुई है।

दोनों देशों के बीच होने वाली गोलीबारी का असर नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास बसे ग्रामीणों पर बेहद बुरा पड़ता है।

ग्रामीणों के लिए चार माह की शरद ऋतु के बाद खेती और मवेशी चराई का मौसम शुरू हुआ है। ऐसे में पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जाना इन हजारों ग्रामीणों के लिए एक बुरी खबर है।