London

लंदन हमले में 7 की मौत, 7 महिलाओं सहित 12 लोग गिरफ्तार

लंदन, 5 जून| लंदन ब्रिज और बोर मार्केट में शनिवार के आतंकवादी हमले में तीन हमलावरों के अलावा सात लोगों की मौत हो गई है। पीड़ितों के परिजनों को सूचित करने का काम चल रहा है – इसमें कुछ समय लग सकता है, क्योंकि हमारा मानना ​​है कि इन पीड़ितों में से कुछ विदेश से हैं। हमले के सिलसिले में 12 लोग गिरफ्तार किये गए हैं।

यह जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त मार्क रॉली ने मीडिया के लगातार समर्थन, संयम और स्थिति को समझने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि 36 लोग अस्पताल में हैं, कई चोटों से पीड़ित हैं, इनमें 21 गंभीर हालत में हैं।

फोटो   : आईएएनएस

पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया हैं और 4 संपत्तियाें की तलाशी चल रही हैं। गिरफ्तार लोगों में 7 महिलाएं और पांच पुरुष हैं। महिलाओं की उम्र 19 से 60 साल के बीच है।

पुलिस अधिकारी ने प्रेस वक्तव्य में कहा हम तीन हमलावरों की पहचान करने में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहे हैं।