Acharya Devvrat

हिमाचल प्रदेश के राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत अब गुजरात के राज्यपाल होंगे

राष्‍ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश के राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत (Acharya Devvrat) को गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया है।

आचार्य देवव्रत (Acharya Devvrat)  इस समय हिमाचल के राज्यपाल हैं। उनका हिमाचल से गुजरात तबादला किया गया है।

60 वर्षीय आचार्य देवव्रत (Acharya Devvrat) को 2015 में हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

आचार्य देवव्रत (Acharya Devvrat) सोमवार को सेवानिवृत्त होने वाले ओ.पी. कोहली का स्थान लेंगे।

फाइल फोटो

गुजरात के निर्वतमान राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली (Om Prakash Kohli) का सोमवार को कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

ओम प्रकाश कोहली गुजरात के राज्यपाल और राज्य सभा के पूर्व सदस्य रहे हैं।

उपरोक्‍त नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।