Kovind

अर्जन सिंह का अंतिम संस्कार सोम को, राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे

नई दिल्ली, 17 सितंबर (जनसमा)।  भारतीय  वायु सेना के मार्शल  अर्जन सिंह का  राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार 18 सितम्बर को  किया जाएगा।  केन्द्र सरकार ने घोषणा की है कि उनके सम्मान में दिल्ली में  सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।  अर्जन सिंह का शनिवार  शाम नई दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह का पार्थिव शरीर आज उनके निवास स्थान 7 ए कौटिल्या मार्ग पर श्रद्धाञ्जलि प्रदान करने के लिए रखा गया है।  भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा रक्षा मंत्रालय की ओर से रक्षा मंत्री, तीनों सेनाओं के प्रमुख, शहरी विकास राज्यमंत्री व अन्य गणमान्य लोगों ने श्रद्धाञ्जलि अर्पित की।

उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कल 18 सितम्बर, 2017 को बरार स्कवेयर नारायणा में प्रातः 9 बजकर 30 मिनट से किया जाएगा। इस दौरान  बन्दूकों की सलामी भी दी जाएगी तथा अंतिम संस्कार से पूर्व सलामी गारद दी जाएगी।

उनके पार्थिव शरीर को कल उनके निवास स्थान से प्रातः 8 बजकर 15 मिनट पर बन्दूक धारी गाड़ी में जलूस के रूप में ले जाया जाएगा।